Oplus_16908288
मंडी -हिमाचल के मंडी शहर में आज रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई।दोनों गुटों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं और कुछ लोग नजर आ रहे है जो एक दूसरे पर थप्पड़ और धक्का मुक्की कर रहे हैं।

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे।वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने प्रशासन से रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था के उचित प्रबंधन की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
मण्डी में लड़ाई के फोटो
