oplus_140509186
मंडी-शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार में 28 नवंबर 2026 को वार्षिक उत्सव “अभ्युदय” का आयोजन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस भव्य समारोह में स्कूल के एलिमेंट्री विंग और सीनियर विंग (वरिष्ठ कक्षाओं) के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन श्री केसर सिंह चंदेल(सेवानिवृत्ति जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।



कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एलिमेंट्री और सीनियर विंग के मेधावी छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पाठशाला के मेधावी छात्र-छात्राओं को श्री नरेंद्र पाल चोपड़ा एक्सीलेंस अवार्ड और श्री हेमकांत कात्यायन एक्सीलेंस अवार्ड के द्वारा इनाम राशि और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे व जंक फूड के दुष्प्रभाव बताकर उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी और मोबाइल फोन का यथोचित प्रयोग करने के लिए कहा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती स्नेह लता चोपड़ा,सचिवा निर्मला कात्यायन, प्रबंध समिति के सदस्य श्री बलबीर कुमार शर्मा श्री आशुतोष पाल चोपड़ा श्री सिद्धार्थ सिद्धार्थ कात्यायन तथा स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मंड्याल एवं उप प्रधानाचार्य श्री गुरचरन सिंह सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे।

