Oplus_16908288
मंडी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला मंडी द्वारा आज प्रदेश स्तरीय छात्र हितों की मांगों को लेकर मंडी में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस वृद्धि को वापस लेने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के घटाए गए दायरे को पुनः बहाल करने तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।



ABVP जिला मंडी ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों की मांगों को उठाना उनका अधिकार है। परिषद ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले कार्यकर्ताओं के साथ बल प्रयोग करना और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करवाने, पुलिस कार्रवाई में प्रभावित कार्यकर्ताओं के मामले को गंभीरता से जाँच करने की मांग की।
ABVP जिला मंडी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों और छात्र हितों की मांगों को लेकर परिषद पीछे हटने वाली नहीं है। विद्यार्थी परिषद लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से छात्रों की आवाज को लगातार उठाती रहेगी और जब तक इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
