मंडी- छोटी काशी मंडी के ऐतिहासिक घंटाघर परिसर (शहर के हृदय) में आज INTACH मंडी चैप्टर, गोल्डन एजर्स व स्थानीय नागरिकों द्वारा कश्मीर से विशेष रूप से मंगवाए गए चिनार के दो पौधों का रोपण किया गया।
पहला पौधा घंटाघर के सेंट्रल पार्क में और दूसरा ऐतिहासिक धरोहर राजा विजयसेन द्वारा निर्मित पुरातत्व बीजे राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोपित किया गया।INTACH सदस्य श्री के.के. शर्मा ने बताया कि 1957 में परम पूज्य दलाई लामा जी ने तारना माता मंदिर में चिनार रोपा था, उसी स्मृति में इस पूरे क्षेत्र को “श्री दलाई लामा चिनार पार्क” नाम दिया जाए और इसका उद्घाटन उन्हीं के कर-कमलों से हो, यह प्रस्ताव DC व नगर निगम आयुक्त को दिया गया है।
> पिछले दस साल से हमने मंडी गांधी चौक में क्रिसमस का पौधा लगाया था जो आज पूरी तरह फलीभूत हो रहा है जिसे देखकर सभी अपने पर्यावरण को बचाने की चेष्टा करत्ते हैं।
उन्होंने कहा – “नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ व भूस्खलन ने बता दिया कि अंधाधुंध जंगल कटान का क्या परिणाम होता है। चिनार जैसे 300 साल जीने वाले और गहरी जड़ों वाले पेड़ ही हमारे पहाड़ों को बचा सकते हैं। यह अभियान नशे की ओर जा रहे युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का भी एक प्रयास है।
इस अवसर पर अनिल शर्मा, गजेंद्र बहल, वरिष्ठ स्वर्णकार जीत चोपड़ा, ललित, तिलक राज,अजय सहगल , महेश पुरी सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
