Oplus_16908288
मंडी- मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के पास थर्ड आईआरबीएन गेट से करीब 50 मीटर आगे अपर पंडोह जाने वाले रास्ते के समीप एक व्यक्ति की नाली में गिरने से मौत हो गई। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोह निवासी ताराचंद पुत्र जिंदू शाम के समय पंडोह बाजार की ओर आए थे। इसके बाद वह अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के कारण घर को जाने वाले रास्ते पर फिसलन होने से उनका अचानक पैर फिसल गया और वह सड़क किनारे बनी नाली में करीब पचास फुट ऊचाई सै गिर गया। नाली में पानी अधिक होने के कारण उनका चेहरा पानी में डूब गया।रात भारी बारिश होने से रात का अधेरा धा शायद सिर में चोट लगी हो,जिसके चलते बेहोश होने पर उठ नही सका। जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस भी पैर फिसलने के कारण हादसा होने की आशंका जता रही है।
मृतक के पुत्र देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता शाम के समय पंडोह बाजार की ओर आए थे। लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मडी जोनल अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी।
