मंडी- पैलेस कॉलोनी स्थित *सेम्फोर्ड लिटिल स्टार स्कूल में कल्याणी सामाजिक संस्था* द्वारा नशे की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।अपने स्वागत भाषण में स्कूल की डायरेक्टर निधि गुप्ता ने मेयर सुमन ठाकुर का धन्यवाद किया और स्कूल का सहयोग करने के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों को नशे के खिलाफ भाषण और कविताएं तैयार करवाई, इसके लिए उन्होंने अध्यापकों की सराहना भी की।
इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नशे के दुष्प्रभाव को लेकर बहुत ही सुंदर कविता व भाषण प्रतियोगिता प्रस्तुत की, जिसे देखकर सभी दंग रह गए।प्रतियोगिता के परिणाम:
इस प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम स्थान,लावण्या ने द्वितीय स्थान और बार्बी गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अपने संबोधन में मेयर सुमन ठाकुर ने कहा कि “चीटा, चरस और शराब के नशे से भी घातक मोबाइल का नशा है, जो आज नन्हे बच्चों के दिमाग पर छा गया है। इसे रोकना बहुत जरूरी है, नहीं तो आने वाले समय में इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में मेयर सुमन ठाकुर ने बच्चों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और कल्याणी संस्था द्वारा आयोजित इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाई जा रही इस मुहिम में शामिल होने के लिए सेम्फोर्ड लिटिल स्टार स्कूल का नगर निगम की ओर से धन्यवाद भी किया।
अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र राणा ने मेयर सुमन ठाकुर, कल्याणी सामाजिक संस्था के सदस्यों, स्कूल के अध्यापकों और बच्चों का सफल आयोजन करने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।
–
