Oplus_16908288
मंडी- एशियन गेम्स कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश और मंडी जिले का नाम रोशन करने वाली भावना ठाकुर के सम्मान में कबड्डी एसोसिएशन मंडी द्वारा सेरी मंच, मंडी में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भावना ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।
भावना ठाकुर ने हाल ही में जापान में आयोजित एशियन गेम्स कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से मंडी सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।


एशियन गेम्स में हिमाचल प्रदेश से तीन महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। भावना ठाकुर की इस उपलब्धि ने प्रदेश की युवा महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी है।
इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान श्री श्याम लाल और सचिव श्री नेत्र सिंह ने भावना ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भावना की उपलब्धि पूरे मंडी जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भावना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
