Oplus_153223170
Mandi-फीनिक्स स्कूल ऑफ इंटीग्रेटेड लर्निंग, बेहना में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षक एवं रंग-बिरंगी वेशभूषा में बेहद सुंदर और मनमोहक लग रहे थे। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से अवयुक्त सेनी और लावण्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में अनन्या चंदेल, अद्विका, मौर्य, प्राशिव और उजस्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, यूकेजी कक्षा में अहान, हृद्यांश और हेयांश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, र
चनात्मकता और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता विकसित करना था। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और खुशियों से भरपूर रहा।²
