Oplus_16908288
मंडी -मंडी जिला के गुटकर-मंडी मार्ग पर मंगवाई के समीप नियंत्रित ब्लास्टिंग एवं कठोर चट्टानों की कटिंग का कार्य किए जाने के चलते 24 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक निर्धारित समयावधि में यातायात बंद रहेगा। एन एच 003परियोजना के तहत बाईपास निर्माण के लिए किया जा। रहे इस कार्य के दौरान दिन और रात में अलग अलग समय पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत जारी आदेशों के अनुसार सोमवार से शनिवार तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से अगले दिन प्रातः 6:30 बजे तक मार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, रविवार को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक तथा सायं 5 बजे से अगले दिन प्रातः 9 बजे तक यातायात बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा संबंधित विभागों एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है।
