जिला मंडी पुलिस का नशे के काले कारोबार के खिलाफ जारी विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है जिला मंडी के अंतर्गत पुलिस थाना सरकाघाट दो आरोपियों के कब्जे से 2 किलोग्राम चरस बरामद की गई है पुलिस ने दोनों आरोपियों को ही गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सरकाघाट की टीम क्षेत्र में नाकाबंदी कर रखी थी इस दौरान पुलिस टीम ने सरकाघाट उपमंडल के हरि बैहना में एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो कर में सवार दो युवकों के कब्जे से 2.043 किलोग्राम चरस बरामद की गई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएसएफ एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है
आरोपियों की पहचान संजीव कुमार निवासी सरकाघाट ,और आशीष शर्मा निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना सरकाघाट की टीम ने दो आरोपियों को 2 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएसएफ एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है
मंडी से तरनदीप सिंह की रिपोर्ट
