Oplus_16908288
é jiमंडी : हिमाचल प्रदेश के पण्डोह बाख़ली में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बगलामुखी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के प्रति पार्टी की कथित उदासीनता को आड़े हाथों लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस का जो दोहरा चरित्र सामने आया है, उसके लिए देश की मातृशक्ति उन्हें कभी क्षमा नहीं करेगी और यही कारण है कि आज कांग्रेस पूरे देश के राजनीतिक मानचित्र से निरंतर विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के अन्य राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो रहा है, आने वाले समय में देवभूमि हिमाचल प्रदेश की जनता भी कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर पूरी तरह समाप्त कर देगी क्योंकि जनता अब इनके भ्रामक प्रचार को पहचान चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल पारित किए जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक इस मुद्दे को लटकाए रखा, जिससे उनकी जनविरोधी मानसिकता पूरे देश के सामने एक्सपोज हो गई है। जयराम ठाकुर ने मां बगलामुखी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख, शांति तथा समृद्धि की मंगल कामना करते हुए कहा कि मां का दिव्य आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे, ताकि हम जनसेवा के पथ पर अडिग रहकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और जोर देकर कहा कि मातृशक्ति का अपमान और उनकी अनदेखी करना ही कांग्रेस के पतन का सबसे बड़ा कारण सिद्ध होगा।
