Oplus_16908288
मंडी में खुली गुरु स्टडी सेंटर की ब्रांच
मंडी-नीट की तैयारी करवाने वाले गुरु स्टडी सेंटर ने अब धर्मशाला के बाद मंडी में भी अपनी नई शाखा का शुभारंभ कर दिया है। इस बार गुरु स्टडी सेंटर के छात्र नीट के परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आंसर की के आने के बाद 11 छात्रों का स्कोर 600 से अधिक आने की संभावना जताई जा रही है। सेंटर ने स्पष्ट किया है कि वह अन्य कोचिंग सेंटरों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए भी तैयार है। शनिवार को गुरु स्टडी सेंटर के एमडी रिशाद मोहम्मद ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि धर्मशाला के बाद मंडी में सेंटर खुलने से अब मंडी क्षेत्र के विद्यार्थियों को नीट की तैयारी के लिए चंडीगढ़ या धर्मशाला का रुख नहीं करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को अपने ही शहर में बेहतर कोचिंग और मार्गदर्शन की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलवा जेईई मेन्स की कोचिंग भी करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र उनकी ब्रांच में दाखिला ले सकते हैं। सबसे कम फीस पर दाखिले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी में कोचिंग के लिए अनुभवी स्टाफ धर्मशाला से ही बुलाया गया है। सेंटर इस वर्ष नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शत करेगा आंसर की के आधार पर सेंटर के 11 छात्रों का अनुमानित स्कोर 600 से अधिक पहुंचता नजर आ रहा है। सेंटर द्वारा जारी अनुमानित स्कोर के अनुसार छात्र मानस 660 अंकों के साथ टॉपर रहे हैं। वहीं महक ने 652, साहिल ने 645, श्रुति ने 628, सिताशिव ने 625, अर्पिता ने 620, अनिरुद्ध ने 615, सिमरन ने 611, पलक ने 602, शाली,601 तथा सलोनी ने 600 अंक प्राप्त किए हैं। रिशाद मोहम्मद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह गुरु स्टडी सेंटर के लिए गर्व की बात है कि इतने छात्र 600 से अधिक अंक हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं। प्रेस को सम्बोधित करते हुए संस्थान के एमडी डॉ .रियाज मुहम्मद ने कहा कि छात्रों को नीट व जेईई मेन्स की मिलेगी कोचिंग, धर्मशाला का नहीं करना पड़ेगा रुख।एमडी ने कहा कि छात्रों का हर सोमवार को टेस्ट लिया जाता है। जो सप्ताह में पढ़ाया जाता है, उसका नियमित टेस्ट लिया जाता है। मंडी में शुरू की गई नई शाखा में नीट और जेईई मेन्स की कोचिन की नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इससे मंडी और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च स्तर की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का लाभस्थानीय स्तर पर ही मिलेगा।
