oplus_140509186
मंडी-मंडी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, जिला मंडी इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा की अध्यक्षता में मंडी में आयोजित की गई। बैठक में जिला भर की 15 इकाइयों के लगभग 100 से अधिक प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से जो मांगें उठाई गईं उनमें वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाए।वर्ष 2016 के बाद नियमित रूप से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को पुरानी पेंशन नीति के अनुसार देय वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएं।वर्ष 2016 के पश्चात सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की पेंशन में नियमानुसार वृद्धि की जाए।वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 तक के पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों का शीघ्र भुगतान किया जाए।
पेंशनरों की अन्य समस्याओं, विशेषकर मेडिकल सुविधाओं, महंगाई भत्ते, वेतन विसंगतियों तथा पेंशन भुगतान में हो रही देरी का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों की इन जायज मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान किया जाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में व्यापक आंदोलन करने के लिए एसोसिएशन विवश होगी।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि: नागेंद्र कपूर, एन आर चौधरी, हेत राम ठाकुर, लाभ सिंह ठाकुर, वेग राम, ठाकुर सिंह वर्मा,; होशियार सिंह; दिलेराम, कृष्ण ठाकुर , बालक राम शर्मा,सुभाष चंद, लगनू राम,दिले राम भारद्वाज, डॉ. जीवनानंद चौहान, महेश शर्मा, के अतिरिक्त शिकायत निवारण समिति के सदस्य तथा अनेक जिला व राज्य के पदाधिकारी एवं पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे।
