Oplus_16908288
मंडी-मंडी शहर के सेरी मंच के समीप स्थित मेफेयर होटल में वर्मा ज्वैलर्स सोलन द्वारा चार दिवसीय भव्य ज्वैलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 5 जून से 8 जून तक चलेगी, जिसमें ग्राहकों के लिए आधुनिक डिजाइनों के साथ हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति से प्रेरित स्वर्ण, रजत और डायमंड आभूषणों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध रहेगा प्रदर्शनी को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में वर्मा ज्वैलर्स के मैनेजर शेष राम और वरुण गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर नवीनतम एवं पारंपरिक आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की लोक संस्कृति और पारंपरिक शिल्पकला को ध्यान में रखकर तैयार किए गए विशेष आभूषण इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण होंगे।उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में शादी-विवाह, पारिवारिक समारोहों और विशेष अवसरों के लिए तैयार किए गए स्वर्ण एवं चांदी के आभूषणों के साथ खूबसूरत डायमंड ज्वैलरी भी प्रदर्शित की जाएगी। आधुनिक फैशन ट्रेंड के अनुरूप डिजाइन किए गए नेकलेस सेट, कंगन, अंगूठियां, झुमके और अन्य आभूषण ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगे।
वर्मा ज्वैलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है। 75 हजार रुपये के स्वर्ण आभूषण खरीदने पर ग्राहकों को एक सोने का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जाएगा। वहीं 50 हजार रुपये की डायमंड ज्वैलरी खरीदने पर भी ग्राहकों को सोने का सिक्का प्रदान किया जाएगा।शेष राम ने बताया कि वर्मा ज्वैलर्स पिछले कई वर्षों से गुणवत्ता, शुद्धता और ग्राहकों के विश्वास के लिए जाना जाता है। प्रदर्शनी के दौरान ग्राहकों को नवीनतम डिजाइनों के साथ विशेषज्ञों की सलाह भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने मंडी, सुंदरनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से प्रदर्शनी में पहुंचकर आभूषणों के विशेष संग्रह का अवलोकन करने और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाने का आग्रह किया।
