मंडी-समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला मंडी के 497 स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण की जनसुनवाई कांगनीधर मंडी में आयोजित हुई इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि उप निदेशक उच्च शिक्षा यश वीर धीमन ने की । मुख्य अतिथि महोदय जी द्वारा हाउस की ओर से आ रहे सवालों का उसी समय समाधान किया गया lयह जानकारी जिला सामाजिक अंकेक्षण समन्वयक चारू वैद्य ने दी ।इस जनसुनवाई में जिला भर के 25 खण्डों के बीपीओ बीईईओ प्रधानाचार्य ,मुख्य अध्यापक एस एम सी सदस्य पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभाग के आधिकारियों नें भाग लिया ।यह जन सुनवाई दो बैचों में चली जिसमें
लगभग1700प्रतिभागियों ने भाग लिया ।सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य केवल वित्तीय जी जांच ही नहीं बल्कि समुदाय की जगरुकता भागीदारी वो सुनिश्चित करना है । इस अवसर पर उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रणकएवं जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती मीना राठौरने सभा में उपस्थित सभी प्रतिभागियों कास्वागत किया और सोशल आडिट की जनसुनवाई में शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका बताई । कार्यक्रम के अंत में डाइट प्रधानाचार्य डॉक्टर दिनेश जी ने विश्वविद्यालय से आई सोशल ऑडिट की जन सुनवाई की टीम और सभी प्रतिभागियों के बीच में बताई गई समस्याओं और उनके समाधान की चर्चा की सराहना की । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सेआई सोशल ऑडिट की टीम में डॉ रणधीर सिंह रांटा प्रिंसिपल कोडिनार ,प्रोफेसर देवेंद्र शर्मा ,नागेंद्र , दिवस मल्होत्रा किरण चौहान ,राकेश कांवर ,बच्चन ,राहुल ,हिमांशु निशु ,पुनीत और सौहार्द शामिल रहे । इस अवसर पर प्रतिभागियों ने स्कूलों में आ रही समस्याओं को विभाग के सामने बढ़ चढ़कर के प्रस्तुत किया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सेआई जन सुनवाई की टीम के द्वारा समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर करके सरकार को भेज दिया जाएगा।
