मंडी-सोमवार को ग्राम सम्पर्क अभियान के अंतर्गत गुर्जर कल्याण परिषद खण्ड पघर द्वारा गांव रोपी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खण्ड प्रधान प्रेम लाल खेपड़ ने की। इस बैठक में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिषद को अपना भरपूर सहयोग देने का संकल्प लिया।
**गुर्जर कल्याण परिषद खण्ड पधर ने चलाया ग्राम सम्पर्क अभियान। गांव -गांव में जाकर लोगों से करेंगे सम्पर्क और परिषद को मजबूत करने के लिए लोगों को करेंगे जागरूक**
बैठक के मुख्य बिंदु- मातृशक्ति ने समाज की जनगणना के कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी ली,सदस्यता अभियान में मातृशक्ति ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया,परिषद के निर्णयों को सफल बनाने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया गया।बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
