मंडी-सोमवार को थाना औट पुलिस की टीम द्वारा थलौट स्थित थाना गेट, राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर नियमित नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान कुल्लू से दिल्ली जा रही **निजी वोल्वो बस संख्या NL06B0358 (Jyoti Bus Service)** की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 1.645 किलोग्राम चरस** बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी घनश्याम, निवासी जिला रेवाड़ी, हरियाणा** तथा मोहन लाल, निवासी तहसील भुंतर, जिला कुल्लू (हि.प्र.) हैं।
इस संबंध में पुलिस थाना औट में एफआईआर संख्या 79/2026 दिनांक 20.07.2026 के तहत **धारा 20 एवं 29, ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा पुलिस रिमांड प्राप्त कर यह पता लगाया जाएगा कि बरामद चरस का स्रोत क्या है तथा इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक मण्डी ने स्पष्ट किया है कि जिला मण्डी में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता एवं प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी एवं इससे जुड़े प्रत्येक नेटवर्क पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस मण्डी आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस जन अभियान में सक्रिय सहयोग दें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों की तस्करी अथवा नशे से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त एवं सुरक्षित मण्डी के निर्माण के लिए जिला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।मामले की।पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी जिला विनोद कुमार ने की है।
