मंडी- श्री राजपूत सभा जिला मंडी की त्रैमासिक बैठक जिला प्रधान श्री अमर सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में राजपूत भवन, जेल रोड, मंडी में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित विभिन्न इकाइयों के प्रधानों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में सभा की गतिविधियों, संगठन की मजबूती, सदस्यता संबंधी विषयों तथा आगामी जिला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिया कि जिला कार्यकारिणी के चुनाव से पूर्व सभी इकाइयों के चुनाव एवं सदस्यता संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जानी चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हो सके। सदस्यों का मत था कि सभी इकाइयां अपनी सदस्यता सूची एवं निर्धारित प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स) का विवरण समय पर भेजें, जिससे जिला स्तर पर चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से करवाई जा सके।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि नवंबर 2026 में प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी के चुनावों के संबंध में उचित निर्णय लिया जाए, ताकि सभी इकाइयों को अपनी चुनावी एवं संगठनात्मक तैयारियां पूरी करने का पर्याप्त अवसर मिल सके।
बैठक में मंडी जिला की विभिन्न इकाइयों को सक्रिय करने, संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने तथा सभा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया।बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती, पारदर्शिता तथा आपसी सहयोग के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में श्री मान सिंह राणा, करतार सिंह राणा, रविंद गुलरिया , शमशेर मिन्हास, तेज सिंह ठाकुर, कृष्ण चंद ठाकुर , खेम सिंह सेन , बुद्धि सिंह सेन , गुरदेव सिंह ठाकुर, ध्यान सिंह गुलेरिया, डी के चंदेल, रमेश मेहता इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया।
