Oplus_16908288
मंडी-रविवार को मंडी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा ने की। इस अवसर पर प्रदेश सह-प्रभारी भीम सेन , जिला महामंत्री करण वीर कोंडल , सुनीता एवं सावित्री , नगर निगम मंडी की महापौर एवं प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन ठाकुर , पार्षद कृष्णा , सरिता हांडा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2027 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, संगठन के प्रति समर्पण और बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क भाजपा की जीत का आधार बनेगा।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और महिला कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
