Oplus_16908288
मंडी- मंडी जिले के स्नोबाउंड क्षेत्रों में जनगणना-2027 के तहत स्व-जनगणना का कार्य जारी है। लोग 31 अगस्त तक ऑनलाइन स्व-जनगणना की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पहली सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक एन्यूमरेटर घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान एन्यूमरेटर प्रत्येक परिवार से आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे और जनगणना प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने स्नोबाउंड एरिया के लोगों से अपील की है कि वे 31अगस्त तक घर बैठे http://se-snowbound.census.gov.in
पर जाकर स्व-जनगणना की प्रक्रिया पूरी करें तथा जनगणना कार्य में प्रशासन और एन्यूमरेटरों को पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने स्नोबाउंड एरिया के लोगों से आग्रह किया कि घर-घर जनगणना के लिए पहुंचने वाले एन्यूमरेटरों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं और जनगणना से संबंधित कार्य में सहयोग करें, ताकि जिले में जनगणना का कार्य निर्धारित समय में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
-0-
