oplus_140509186
मंडी -हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की 32 वर्षीय अनुशी शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म खूंटा आने वाली 18 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलिज होने जा रही है। शनिवार को अनुशी शर्मा और निर्माता मुकेश मोदी ने मंडी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करके इससे जुड़ी कुछ अहम बातों को साझा किया।

अनुशी ने बताया कि खूंटा फिल्म की कहानी हिमाचल की संस्कृति, यहां हो रहे विकास और विनाश के साथ-साथ एक औरत और नदी की कहानी को दर्शाएगी। इन सभी किरदारों को खूंटे के साथ बांधने का प्रयास किया गया है। अनुशी ने बताया कि खूंटा सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि आम लोगों की जड़ों से जुड़ी हुई कहानी को दर्शाती है। सिनेमा एक माध्यम है जिसके तहत कुछ मुद्दों को जनता के समक्ष रखने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस फिल्म को देखने जरूर जाएं।
फिल्म के निर्माता मुकेश मोदी ने बताया कि खूंटा फिल्म को कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है जहां दर्शकों ने इसकी जमकर प्रशंसा की थी। फिल्म को लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म अवार्ड में बेस्ट फोरिगन फिल्म अवार्ड, इंडियन मूवी अवार्ड में बेस्ट इंडियन फीचर फिल्म अवार्ड और लास बेगास में बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला है। नार्वे में अभी हालही में स्क्रिनिंग हुई है जबकि न्यूयार्क में दो शो दिखाए जा चुके हैं। हर जगह फिल्म को खूब सराहना मिली है।मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा और फीट ऑफ फायर के संस्थापक अमित भाटिया सहित फिल्म के अन्य कलाकार भी मौजूद रहे।
