Oplus_16908288
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट–2026 का समापन
मंडी -महाविद्यालय परिसर एवं ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित इस भव्य खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लेते हुए अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वार्षिक एथलेटिक मीट के समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का एक अभिन्न और अनिवार्य अंग हैं। यह विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल मैदान से विद्यार्थी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे जीवन मूल्यों को सीखते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हार-जीत से कहीं अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, निरंतर प्रयास और खेल के प्रति समर्पण है।शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए विशेष स्पर्धाएँ:
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष वर्ग) मनोज कुमार (बी.ए. तृतीय वर्ष)
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला वर्ग): अंशिता (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को चयनित किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम:
पुरुष वर्ग :
लॉन्ग जंप : गौरव (प्रथम – 15.8 फीट), निखिल (द्वितीय – 14.5 फीट), तिलक राज (तृतीय – 14.5 फीट)।
हाई जंप : वेद प्रकाश (प्रथम), आर्यन ठाकुर (द्वितीय), निखिल एवं तिलक राज (संयुक्त तृतीय)
-100मीटर दौड़: दीक्षित पराशर (प्रथम), प्रदीप (द्वितीय), हरि ओम ठाकुर (तृतीय)।
-200 मीटर दौड़: दीक्षित पराशर (प्रथम), प्रदीप (द्वितीय), मनीष कुमार (तृतीय)।
-400 मीटर दौड़: साहिल (प्रथम), मनीष कुमार (द्वितीय), चेतन (तृतीय)।
-800 मीटर दौड़: प्रथम (प्रथम), आर्यन ठाकुर (द्वितीय), विपन कुमार (तृतीय)।
-1500 मीटर दौड़: शशि ठाकुर (प्रथम), लेख राज (द्वितीय), दुशांत ठाकुर (तृतीय)।
जैवलिन थ्रो : मनोज कुमार (प्रथम), अक्षय चौहान (द्वितीय), राहुल (तृतीय)।
शॉट पुट (Shot Put): हर्ष (प्रथम), नमन (द्वितीय)।
डिस्कस थ्रो : मनोज कुमार (प्रथम), परवीन कुमार (द्वितीय), अक्षय चौहान (तृतीय)।
महिला वर्ग :
लॉन्ग जंप : यस्मिता (प्रथम – 11 फीट), रवीना कुमारी (द्वितीय – 10.11 फीट), स्नेहा (तृतीय – 10.9 फीट)।
हाई जंप : सरिता ठाकुर (प्रथम), रेखा (द्वितीय), आशा (तृतीय)।
100 मीटर दौड़: यस्मिता (प्रथम), पायल (द्वितीय), सिमरन (तृतीय)।
200 मीटर दौड़: अक्षिता (प्रथम), रेखा (द्वितीय), रवीना कुमारी (तृतीय)।
400 मीटर दौड़: अक्षिता (प्रथम), रेखा (द्वितीय), समृद्धि (तृतीय)।
800 मीटर दौड़: तान्या (प्रथम), सिमरन (द्वितीय), पल्लवी ठाकुर (तृतीय)।
1500 मीटर दौड़: पल्लवी ठाकुर (प्रथम), रवीना कुमारी (द्वितीय), समृद्धि (तृतीय)।
जैवलिन थ्रो : डिम्पल (प्रथम), मालिशिका (द्वितीय), दिव्यांशी (तृतीय)।
येशॉट पुट : परीक्षा (प्रथम), आशा कुमारी (द्वितीय), निशा (तृतीय)।
डिस्कस थ्रो : परीक्षा (प्रथम), नूतन (द्वितीय), निशा (तृतीय)।
शिक्षक वर्ग 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में सहायक प्रोफेसर सरिता देवी ने प्रथम स्थान, सहायक प्रोफेसर आशा सिंह ने द्वितीय स्थान व सहायक प्रोफेसर माधवी ने तृतीय तृतीय स्थान अर्जित किया।

गैर शिक्षक वर्ग में 100 मी. महिला वर्ग में जुलेखा ने प्रथम स्थान, सुमित्रा ने द्वितीय स्थान व पार्वती ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
समापन अवसर पर डॉ.संजीव कुमार प्राचार्य व एथलीट खेल प्रेसिडेंट डॉ. बनिता सकलानी, डॉ. संजय ठाकुर, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. राजकुमार ठाकुर, डॉ. मोनिका पंचानी, डॉ. रत्न लाल, डॉ. संजय नारंग, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ओ.पी. ठाकुर, डॉ. दायक, फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन, लेफ्टिनेंट डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. ज्योत्स्ना बंसल, डॉ. राधिका सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
