नेरचौक- श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (SLBSGMC&H) नेरचौक में एनाटॉमी, माइक्रोबायोलॉजी व फिज्योलोजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नव-प्रवेशी यूजी एमबीबीएस बैच-2026 (UG MBBS Batch – 2026) के लिए ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ (White Coat Ceremony) तथा शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य (Principal) डॉ. राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समारोह के दौरान नए चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उनके प्रवेश का प्रतीक ‘व्हाइट कोट’ पहनाया गया। इसके पश्चात, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार ने सभी नव-प्रवेशी छात्रों को हिप्पोक्रेटिक ओथ (Hippocratic Oath) दिलवाई। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने महर्षि चरक शपथ भी ग्रहण की और चिकित्सा पेशे की गरिमा एवं निस्वार्थ सेवा भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “चिकित्सा एक केवल पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का एक पवित्र माध्यम है। एक सफल और कुशल डॉक्टर बनने के साथ-साथ वर्तमान समय में एक संवेदनशील और सहृदय इंसान बनना बेहद अनिवार्य है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. रमेश (विभागाध्यक्ष, मनोरोग विभाग / Psychiatry), डॉ. परिक्षित मल्होत्रा (विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग / Surgery), डॉ. विनोद कुमार (विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग / Pediatrics), डॉ. विश्व चन्द्र (विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग / Community Medicine), डॉ. अश्वनी कुमार (विभागाध्यक्ष, बायोकेमिस्ट्री विभाग) डॉ. संजीव (विभागाध्यक्ष फिज्योलोजी)वहीं समारोह में संस्थान के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने सभी नए मेडिकल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल चिकित्सकीय सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
डाॅ. क्षेमा ने इस कार्यक्रम में मंच संचालन किया तथा डाॅ. बादल कटोच ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी सहयोगियों, सहभागियों का इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।
