मंडी- नगर निगम मंडी के वार्ड नं. 9, पैलेस कॉलोनी में मंगलवार को गणपति मंदिर परिसर में प्रातः 11:00 बजे वार्ड सभा का आयोजन नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। सभा में वार्ड के विकास, स्वच्छता व्यवस्था तथा जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
सभा के प्रारंभ में महापौर सुमन ठाकुर ने उपस्थित वार्डवासियों का स्वागत किया तथा वार्ड सभा के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की सभाएं स्थानीय समस्याओं को समझने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।सभा के दौरान वार्ड कमेटी, स्वच्छता कमेटी एवं अन्य संबंधित कमेटियों का गठन किया गया।
इसकेअतिरिक्त, परिवार रजिस्टर से संबंधित छायाप्रतियां सत्यापन के उद्देश्य से सभा के समक्ष प्रस्तुत की गईं।
इस अवसर पर वार्डवासियों ने स्वच्छता व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, बेसहारा पशुओं, ड्रेनेज तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। महापौर ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के समन्वय से समस्याओं का प्राथमिकता एवं चरणबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।
महापौर ने नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। साथ ही, वार्ड में चिन्हित ब्लैक स्पॉट अर्थात असुरक्षित स्थानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए शीघ्र कैमरे लगाए जाने की बात कही, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
बार्ड सभा में हॉर्टिकल्चर विभाग से प्रेम ठाकुर, कृषि विभाग से आए बीरी सिंह द्वारा अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं से। लोगों को अवगत करवाया।
सभा में वार्ड सचिव ऋषभ मृगपुरी, एसबीएम कोऑर्डिनेटर विशाल, अमित, सफाई निरीक्षक सतीश, सीताराम, रीता रानी, योगिता, वरुण भारद्वाज सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
माननीय महापौर। ने कहा कि वार्ड सभा का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं की पहचान, उनके समाधान तथा वार्ड के समग्र विकास में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।i
