Oplus_16908288
मंडी-मंडी के सरकाघाट की 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या के मामले में दोषी विकास पटियाल को सजा सुनाने का फैसला फिलहाल टल गया है। शुक्रवार को अदालत में आरोपी की साइकेट्रिक इवैल्यूएशन रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी।

इसके अलावा उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति, पारिवारिक पृष्ठभूमि, शैक्षणिक योग्यता, जेल में आचरण और सुधार की संभावनाओं से संबंधित जानकारी भी तलब की गई थी।
