मंडी- मंडी14 नवंबर,2026 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती चम्पा ठाकुर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने की इस बैठक में बलविंदर सिंह बबलू महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी मंडी जिला, विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर इन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को मोती लाल नेहरू जी के घर इलाहाबाद में हुआ था। 1912 में विदेश से बैरिस्टर बनकर भारत लौटे। 1913 में सक्रिय रूप से आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। कई बार जेल गए। आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। 17 वर्षों के प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्होंने हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए। योजना आयोग का गठन किया जिसे आज नीति आयोग कहते हैं। 1948 में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना की, I.I.T.,BHEL ,AIIMS, स्टील प्लांट और विश्वविद्यालयों की स्थापना की। बच्चों से पंडित जवाहर लाल नेहरू को बहुत लगाव था, बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे, इसीलिये आज का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है,भारत के नव निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई उसे भारतवासी सदैव याद रखेंगे। बैठक में अनिल सेन,जिला कांग्रेस के स्थाई सचिव उपेंद्र शर्मा,प्रदीप शर्मा,हेमराज ठाकुर,प्रकाश चंद ठाकुर, तोष कुमार, योगेश पटियाल, संजय शर्मा, गीतांजलि शर्मा,भीमसिंह ठाकुर, विवेक सैनी,भागमल भरमौरिया, विक्रांत गर्ग, वेशराम,चूड़ामणि,मानसिंह अखिल ,अंशु रावल, इशांत शर्मा,कृष सकलानी,सौरभ,राहुल मुश्कान, ओर महेश कुमार उपस्थित रहे।
