oplus_140509186
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति, जिला मंडी द्वारा क्रमिक धरना प्रदर्शन दूसरे दिन में प्रवेश
मंडी-हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को जिला मंडी में पेंशनर्स का क्रमिक धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।यह क्रमिक धरना जिला संयोजक हेम सिंह ठाकुर व जिला कॉर्डिनेटर प्रभु राम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।उन्होंने कहा कि यह क्रमिक धरना प्रदर्शन 12 नवंबर से 17नवंबर तक जारी रहेगा।यदि सरकार ने पेंशनर्स की मांगे नहीं मानी तो 19नवंबर को धर्मशाला के जोराबर स्टेडियम में एक बड़ा धरना प्रदर्शन की जाएगा।जिसमें 15 हजार पेंशनर्स भाग लेंगे।वही मंडी जिला से एक हजार पेंशनर्स शामिल होगे। इस दौरान पेंशनर्स ने प्रदेश सरकार के प्रति अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया तथा मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।जिला संयोजक हेम सिंह ठाकुर व प्रभु राम जिला कॉर्डिनेटर से मिली जानकारी के अनुसार धरना-प्रदर्शन के दौरान पेंशनर्स की प्रमुख मांगो मेंसभी पेंशनर्स को लगभग 200 महीनों के लंबित एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए।वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स के वित्तीय देय लाभों का भुगतान किया जाए।सिविल सप्लाई के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन के दायरे में लाया जाए।हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।पेंशनर्स के लंबित वित्तीय लाभों का शीघ्र भुगतान किया जाए।प्रदेश के पेंशनर्स के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का भुगतान शीघ्र किया जाए शामिल है।
समिति ने सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के 14 सूत्रीय मांग-पत्र पर वार्ता के लिए समिति के शीर्ष नेतृत्व को शीघ्र आमंत्रित किया जाए।
समिति ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र वार्ता नहीं की गई, तो दिनांक 19 नवंबर 2026 को धर्मशाला में लगभग 12,000 से 15,000 पेंशनर्स हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। इस कार्यक्रम में जिला मंडी से लगभग 1,000 पेंशनर्स भाग लेंगे।
मंडी में दूसरे दिन के क्रमिक धरना-प्रदर्शन में भीम सिंह, हेम सिंह ठाकुर, प्रभु राम वर्मा, हिम्मत राम शर्मा, दिलीप ठाकुर, नेमचंद, गलाना, शिव सिंह सेन, गंगाराम के अलावा 35 से 40 पेंशनर में भाग लिया l
