मंडी-इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (आईसीआई), शिमला सेंटर और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ‘आईसीआई- अल्ट्राटेक स्ट्रक्चर अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन रेडिसन होटल जास शिमला, गुडवुड एस्टेट, लोअर भराड़ी में किया गया। इस मौके पर प्रदेश में वास्तुकला के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए नंद लाल चंदेल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। गौरतलब है कि नंद लाल चंदेल ने प्रदेश भर में पहाड़ी शैली के निर्माण में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वह प्रदेश सरकार के आर्किटेक्ट इन चीफ के पद से सेवानिवृत होने के बाद भी इस तरह के निर्माण को बढ़ावा देने मंे लगे हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बड़े सम्मान वास्तुकला के अद्भुत कार्य के लिए मिल चुके हैं।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भर से प्रख्यात सिविल इंजीनियर, स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट, सरकारी अधिकारी, शिक्षाविद और निर्माण उद्योग से जुड़े दिग्गज शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता को सम्मानित करना और गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रबोध सक्सेना (आईएएस), अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) और पूर्व मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने निर्माण क्षेत्र में स्थिरता के महत्व पर जोर देते हुए संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग, पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के विकास पर बल दिया। उन्होंने इंजीनियरों और उद्योग से जुड़े हितधारकों को हरित और अधिक लचीले भविष्य के लिए टिकाऊ तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अदिति चौहान और निशांत ठाकुर (एचएएस), अतिरिक्त सचिव एवं परियोजना निदेशक, पीएमयू (एसडीएमएफ) और कार्यक्रम निदेशक, एचपी आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं तैयारी कार्यक्रम (एचपीडीआरआरपी), राजस्व विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार उपस्थित रहे।
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के वरिष्ठ नेतृत्व में श्री विपिन चौधरी, जोनल हेड टेक्निकल वाई. एस. राठौर, रीजनल हेड , मार्केटिंग और विशाल ठाकुर, रीजनल हेड , टेक्निकल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इंजी. पवन शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व और समन्वय इंजी. विशाल ठाकुर, रीजनल हेड दृ टेक्निकल, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड इंजी. प्रदीप कुमार, अध्यक्ष, आईसीआई हिमाचल सेंटर (टीएमटीसीएस शिमला) और इंजी. अक्षय शर्मा, मानद सचिव, आईसीआई शिमला सेंटर द्वारा किया गया।