Oplus_131072
नगर निगम मंडी व ग्रेटर बेडिंगो मयूनसिपेलेटी शहरी निकायों को मजबूत करने के लिए एक साथ काम करेंगें।
शनिवार को नगर निगम मंडी द्वारा शहरी विकास को गति देने के उदेश्य से आस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेडिंगो मयून्सिप्लटी के कार्यप्रणाली व विभिन्न योजना पर विचार विर्मश के लिए बातचीत का सिलसिला शुरू कर दिया। जिसके सार्थक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेंगें। दोनो ही नगर निकायों ने शनिवार को मंडी नगर निगम के महापौर वीरेन्द्र भटट शर्मा के कक्ष में इस योजना में लम्बी मंत्रणा की तथा तय किया कि शहरी विकास से सम्बधित चनौतियों के निष्पादन के लिए साझा रूप से प्रयास करेेंगें और एक दूसरे के साथ तकनीकि व कार्यप्रणाली को सांझा करेेगें।इस ऐतिहासिक मौके पर महापौर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उसके पश्चात शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करते हुए सेरी मंच पर सजे स्वयं सहायता समूहों के स्थलों पर बने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनन्द लिया।इस बैठक में माननीय पार्षद अलकनंदा हांडा, वीरेन्द्र सिंह आर्य, हरदीप सिंह, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, कृष्ण भानु, यंश्कांत कश्यप,दर्शन ठाकुर, आस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेडिंगो के उपमहापौर अभिषेक अवस्थी, विक्की परेसा, टैसी मोस, ब्रोकी र्शाप व नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
