हिमाचल हॉकी संघ के चुनावों में नूरपुर बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का को अध्यक्ष और मंडी जिला के राजा सिंह मल्होत्रा को उपाध्यक्ष चुना गया है।
हॉकी संघ के चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लगातार पांच बार लोकसभा में पहुंचने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर भी इस चुनाव में विशेष तौर पर शामिल रहे क्योंकि पूरे देश में अनुराग ठाकुर विभिन्न खेलों इंडिया योजना के माध्यम से काई राज्यों में खेलों का आयोजन चला रहे हैं।
पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर के बेहद करीबी राजा सिंह मल्होत्रा भी खेल भावना से जुड़े हुए युवाओं का भरपूर सहयोग करते आए हैं।
हिमाचल प्रदेश हॉकी संघ के चुनाव जिला हमीरपुर के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुए । जिला कांगड़ा के बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का को हिमाचल हॉकी संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया वही मंडी जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र के मंडी शहर से संबंध रखने वाले बीजेपी नेता राजा सिंह मल्होत्रा को उपाध्यक्ष चुना गया है। राजा सिंह मल्होत्रा इससे पहले हिमाचल हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं और अब उपाध्यक्ष के रूप में हिमाचल हॉकी संघ की जिम्मेदारी निभाएंगे।
यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के हॉकी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है और उम्मीद है कि नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में हिमाचल हॉकी संघ नई ऊंचाइयों को छुएगा।
