मंडी-शिवा बदार के न्यूल में गहरी खाई में लुढ़की जीप,जीप में सवार की मौत,चालक घायल
वीरवार को प्रात: 09:30 बजे के करीब एक जीप (pick- up) नं0 HP 76 1136 नयोल, ग्राण- शिवाबदार सड़क पर अनियांत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। जीप को देवी सिंह पुत्र सूरत राम निवासी खलाडा, डाकघर ग्राण चला रहा था। इस घटना में देवी सिंह उपरोक्त को मामूली चोटें आई हैं जो उपचाराधीन है व जीप में सवार एक अन्य व्यक्ति ठाकुर दास पुत्र शरण दास निवासी खलाडा, डाकयर ग्राण की मृत्यु हो गई हैं।मामले में अभियोग दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
- शिवा बदार सड़क मार्ग में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक ठाकर दास पुत्र शरण दास की मौत हो गई। युवक मंडी के सरोआ में सामान छोड़ कर वापिस घर लौट रहा था। घर के समीप ही यह हादसा हो गया। मैहणी पंचायत प्रधान रेशमा ठाकुर ने बताया कि युवक बेहद मिलनसार स्वभाव का था। इस हादसे से परिवार पर दुःखों का पहाड़ गिर गया है।
सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।मामले की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद्र ने की है।
