Oplus_16908288
मंडी -सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने मंडी जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। 36 में से 29 भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों का एक साथ शपथ ग्रहण के लिए जाना यह साफ दर्शाता है कि मंडी की देवतुल्य जनता का अटूट विश्वास और आशीर्वाद आज भी भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और जन-आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे।सभी को नए दायित्व की हार्दिक बधाई!
