Oplus_16908288
मंडी-मंडी शहर के सुंदर नगर डिवीजन के भेड़े भदौल क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है । प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतिका की पहचान चिचड़ रोहंडा निवासी 21 साल के रूप में हुई है। वह सुंदर नगर में रहकर एक निजी संस्थान में एकाउंट्स में डिप्लोमा कर रही थी। नेहा को अकाउंट का पेपर आज होना था मगर एक दिन पहले ही अपने किराए के मकान में फंदे से लड़की मिली।
बड़ी बहन ने फंदे पर लटका देखा
मृतका की बड़ी बहन जाह्नवी ने बताया कि दोनों सुंदर नगर में रहकर पढ़ाई कर रही थी मंगलवार सुबह जाह्नवी कंप्यूटर कोर्स के लिए गई। दोपहर में लौटने पर उसने कमरे में नेहा को मृत पाया। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई ।
अकाउंटस में कैरियर बनाना चाहती थी- हेमराज
परिजनों के अनुसार नेहा पढ़ाई में होनहार और मेहनती छात्रा थी। उसके रिश्तेदार हेमराज ने बताया कि वह एकाउंट्स के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहती थी और भविष्य को लेकर कई सपने देख रही थी। परिवार इस घटना से स्तंभ है।
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ।छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह जांच से स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
