Oplus_16908288
मंडी- कांग्रेस का टिकट कटने के बाद अपने दम पर खलियार वार्ड न.1 से चुनाव लड़ीं और जीतीं मंडी की अलकनंदा हांडा को राज्य सरकार ने वह ओहदा और सम्मान दिया है, जिसकी वह हकदार भी हैं। अलकनंदा हांडा को जिला मंडी में बाल संरक्षण समिति का चेयरपर्सन नियुक्त गया है। यह पद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के समकक्ष माना जाता है।बुधवार को राज्य सरकार ने उनकी इस अहम पद पर ताजपोशी की है। राज्य के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग की ओर से इसकी बाकायदा अधिसूचना जारी हुई है। इस अहम पद पर उनका तीन साल का कार्यकाल रहेगा।
अलकनंदा को इस रूप में अहम जिम्मेदारी मिलने से मंडीवासी गदगद हो उठे हैं। अलकनंदा हांडा से मंडयालों की भावनाएं जुड़ी हैं, ऐसे में उनकी ताजपोशी से यहां सभी खुश हैं।अलकनंदा हांडा ने इस दायित्व के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। वहीं दायित्व मिलने पर अलकनंदा को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुष्पराज शर्मा, पार्षद नर्वदा मोहन, पूर्व पार्षद राजेंद्र मोहन,नगर परिषद पूर्व मनोनीत सदस्य अनु शर्मा आदि ने भविष्य की कामना की है।
बाल संरक्षण समिति में 4 सदस्य भी नियुक्त…
बाल संरक्षण समिति में अलकनंदा हांडा को चेयरपर्सन बनाया गया है। वहीं मनयाना गांव से आने वाले मनवीर सिंह, बल्द्वाड़ा क्षेत्र से विजयी कुमार, सुंदरनगर, नजदीक महामाया मंदिर के निवासी चुन्नी लाल अवस्थी और बीर तुंगल एरिया निवासी प्रेम सिंह राणा को समिति में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है।
