नगर निगम मंडी पर भाजपा का कब्जा, सुमन मेयर और जितेंद्र बनें डिप्टी महापौर
admin
June 29, 2026
1 min read
मंडी-मंडी नगर निगम में 14 में से 12 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने तीसरी बार मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पांचवीं बार पार्षद बनी तेज तरार भाजपा नेत्री सुमन ठाकुर मंडी नगर निगम की तीसरी मेयर चुनी गई। वहीं पर वार्ड नंबर ग्यारह के दूसरी बार पार्षद बने जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर बने हैं। सोमवार को नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर निगम मंडी के महापौर एवं उप महापौर पदों के लिए सोमवार को नगर निगम कार्यालय, मंडी के सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। हालांकि, इसको लेकर बीते एक माह से चर्चा का बाजार गर्म था, मंडी नगर निगम मेयर को लेकर कई तरह के अटकलें लगाई जा रही है। इसके लिए भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर और प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य को बतौर पर्यवेक्षक पार्षदों और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से बात करने की जिम्ममेदारी सौंपी गई थी। वहीं पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक अनिल शर्मा की राय भी इसमें महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। मेयर पद के लिए सुमन ठाकुर के अलावा वार्ड नंबर बारह से जीते पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष गगन कश्यप, जितेंद्र शर्मा, वार्ड नंबर चार की नेहा का नाम चर्चा में रहा। लेकिन काफी मंथन के बाद सोमवार को दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सुमन ठाकुर को महापौर तथा जितेंद्र शर्मा को उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी अपूर्व देवगन ने की।
इस अवसर पर नगर निगम मंडी के सभी 14 नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार महापौर पद के लिए वार्ड नंबर नौ पैलेस-दो से सुमन ठाकुर तथा उप महापौर पद के लिए वार्ड नंबर ग्यारह समखेतर से जितेंद्र शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों पदों के लिए अन्य कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ, जिसके चलते प्राधिकृत अधिकारी ने दोनों को क्रमशः महापौर एवं उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इससे पहले उपायुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी अपूर्व देवगन ने नगर निगम के सभी 14 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नवनिर्वाचित महापौर, उप महापौर तथा सभी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नगर निगम मंडी जनहित, पारदर्शिता एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर सदर के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, नगर निगम के सहायक आयुक्त विजय कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि नगर निगम में 14 में से बारह पार्शद भाजपा के जीते हुए हैं। इसके पश्चात पार्टी नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से परामर्श करने के पश्चात सर्वसम्मति से मेयर पद पर पांच बार की पार्षद सुमन ठाकुर और दो बार चुनाव जीते जितेंद्र शर्मा को उप महापौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम के विकास के लिए वे नगर निगम के साथ मिलकर कार्य करेंगे। वहीं पर नवनिर्वाचित मेयर और उप मेयर ने भी पार्टी नेताओं का आभार जताते हुए सबको साथ लेकर नगर निगम का विकास करने का आह्वान किया।