मंडी-जिला मंडी में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पधर की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस थाना पधर को अवैध शराब की तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बल्ह–डायना पार्क मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी कर एक पिकअप वाहन नंबर HP76-5054 को रोककर तलाशी के दौरान उसमें से 65 पेटियां बीयर, 05 पेटियां देशी शराब (ऊना नं. 1) तथा 13 पेटियां रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद की गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर चालक दीपक उर्फ दीपू, तहसील जोगिन्द्रनगर, जिला मण्डी के विरुद्ध अभियोग संख्या 98/2026, दिनांक 19.07.2026, धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।।बरामद अवैध शराब एवं वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि मंडी पुलिस का अवैध शराब, नशे एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
