मंडी-मण्डी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 17 जुलाई, 2026 को पुलिस थाना सदर मण्डी की टीम ने शिला किप्पड़ में नाकाबंदी के दौरान प्राईवेट बस नम्बर HP 53D-9077(केलांग–मनाली–धर्मशाला) की तलाशी ली।तलाशी के दौरान शक के आधार पर तीन व्यक्तियों के कब्जे से 05.535 किलोग्राम चरस (Cannabis/Charas) तथा 568 ग्राम अफीम (Opium) बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ काला, कृष्ण कुमार तथा अमित, सभी निवासी जिला सोनीपत (हरियाणा)के रूप में हुई है।उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इनके विरुद्ध ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सभी आरोपियों को कल शनिवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, ताकि पुलिस रिमांड प्राप्त कर मामले की गहन जांच की जा सके।मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
मण्डी पुलिस जिला में नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है तथा समाज से नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता से भी अपील की जाती है कि यदि उन्हें नशा तस्करी अथवा अन्य किसी अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।इस खबर को पुष्टि एस पी विनोद कुमार ने की है।
