मंडी-जोनल अस्पताल मंडी में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन डॉ अशोक कुमार चौहान मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डी की अध्यक्षता में सभागार स्वास्थ विभाग में किया गया जिसमे डॉ. दिनेश ठाकुर वरिष्ठ,चिकित्सा अधिक्षक, कार्यक्रम अधिकारियो, जिला के समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई जिसमें गैर संचारी रोगों की जांच स्थिति, बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का जल्द पंजीकरण, महावारी स्वच्छता अभियान, पीलिया, सर्पदंश व स्क्रब टाईफस के मामलों की निगरानी, तथा सर्पदंश व रेबीज मे प्रयुक्त होने वाले प्रतिरोधक टीकों का समुचित भण्डारण तथा दुर्भाग्य वश इससे होने वाली किसी भी घटना को उच्चाधिकारियों को अवगत करने के आदेश दिए ।उन्होंने कहा कि जिला में किशोरियों में HPV टीकाकरण दर में बढोतरी, संस्थागत प्रसव दर 96% से ऊपर, नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग व टीकाकरण दर 99% से ऊपर है जो विभाग के लिए हर्ष का विषय है।
उन्हाने बताया कि सरकार द्वारा सर्पदंश, कीट जनित रोगों, पशु जन्य रोगों, रेबीज व स्क्रव टाईफस रोग के लक्षण पहचान कर जल्द से जल्द उपचार शुरू करने के निर्देश दिये। साथ ही 6 से 59 माह की आयु के बच्चों मे एनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध करवाई गई तरल आयरन की की खुराक देना सुनिश्चित करने तथा स्क्रीनिंग के माध्यम से नेत्र रोगियों की पहचान करके मोतिया बिंद आप्रेशन करने की सलाह दे देने का आहवान किया यह आप्रेशन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किये जाऐगें।
उन्होंने जिला में चल रहे सभी सरकारी व गैर सरकारी नशा मुक्ति केन्द्रों का निरिक्षण करके मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए।
