मंडी-बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा में भारी जनसमूह उमड़ा। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग रैली स्थल पर पहुंचे। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने नारे लगाकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।
रैली स्थल पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे मुख्यमंत्री के पहुंचने का समय नजदीक आता गया, कंसा चौक में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचते ही समर्थकों और उपस्थित लोगों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, कर्मचारी, महिला, युवा तथा अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को हिमाचली परंपरा के अनुरूप सम्मानित किया और क्षेत्र में पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया।
जनसभा के दौरान पूरा रैली स्थल मुख्यमंत्री के समर्थन में लगाए जा रहे नारों से गूंजता रहा। लोगों में मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह और रैली को लेकर विशेष जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लोगों का बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया।