मंडी-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मेले और मंदिर हमारी संस्कृति, सभ्यता और समुद्ध धरोहर के प्रतीक हैं। इनका संबंध किसी एक राजनीतिक दल से नहीं हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को दलगत राजनीति से ऊपर रखकर इनकी गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वह वीरवार को नाांचन विधानरभा क्षेत्र के गोहर में आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने शोभायात्रा में भी भाग लिया। गोहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और मंदिर किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं हैं। उन्होंने समारोह में आमंत्रित करने के लिए ग्राम पंचायत, मेला कमेटी और स्थानीय कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आने से रोकने के प्रयास भी किए गए, लेकिन उनका स्पष्ट मानना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। देवी-देवताओं की इस पावन धरती पर निमंत्रण मिलने के बाद न आना उचित नहीं होता।
गोहर में बनेगा बस अड्डा, एम्स और पीजीआई के लिए चलेगी बस
उपमुख्यमंत्री ने गोहर क्षेत्र के लोगों को बस अड्डे के निर्माण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि इसके लिए भूमि का चयन अभी अंतिम रूप से नहीं हुआ है तो अधिकारी शीघ्र इस प्रक्रिया को पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोहर में बस अड्डे का निर्माण निश्चित तौर पर किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों की मांग पर गोहर से एम्स बिलासपुर और पीजीआई चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की भी घोषणा की। इन सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी
जल शक्ति विभाग को एक करोड़, पंचायत को मिलेंगे 10 लाख
मुकेश अग्निहोत्री ने नाांचन विधानसभा क्षेत्र में पेयजल कनेकश्न, पानी के टैंकों और अन्य कायों से संबंधित बड़ी संख्या में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निपटारे के लिए जल शक्ति विभाग को एक करोड़ रूपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत को विभिन्न विकास कायों के लिए 10 लाख रुपये देने की चोषणा भी की। इसके साथ ही बसस कॉलेज में रिक्त पदों को भरने के लिए आवश्यक प्रास करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कायों को गाति देने के साथ-साथ राज्य की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजनों को भी समान महत्व दे रही है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समापन समारोह में स्थानीय पंचायत प्रथान गायत्री देवी ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। क्यूट पहाड़न फेम कुमारी आराध्या और डीएवी स्कूल बासा के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की ओर से नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश अनुसुचित जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसुचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, राज्य सहकारी बैंक निदेशक मंडल के सदस्य केशव नायक, कांग्रेस महासचिव बलविंद बबलू, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तरूण ठाकुर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निखिल ठाकुर, प्रेम कुमार, एएसपी अभिमन्यू वर्मा, एसडीएम गोहर देवीराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
