मंडी -जिला स्तरीय एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का दो दिवसीय आयोजन शुक्रवार को मंडी के पड्डल मैदान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, बोची और एथलेटिक्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में करीब 77 बच्चों ने हिस्सा लिया, जबकि लगभग 25 विशेष व अन्य शिक्षकों तथा डाइट के सभी शिक्षकों तथा गैर शिक्षकों आयोजन में सहयोगी रहे।
समापन समारोह में मंडी सदर के तहसीलदार श्री संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी एंड कंट्रोल एवं जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती मीना कुमारी राठौड़, डाइट मंडी के प्रधानाचार्य श्री राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान बच्चों ने शानदार मार्च-पास्ट किया। इसके बाद ध्वज अवतरण के साथ मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक खेल में प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित किया गया था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अगले चरण के लिए आगे बढ़ाया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेता घोषित करना नहीं, बल्कि बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानना और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का चयन करना रहा। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। वॉलीबॉल बालक वर्ग में रियांश, प्रगुण वर्मा, ईशांत, करण, निखिल भारद्वाज,अभिषेक, कुशल, हितेश तथा अनिल का चयन हुआ। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में कल्पना चौहान, राधिका, देव कला, रविना, तमन्ना ठाकुर, तनिका, प्रिया देवी तथा डिंपल राणा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में पायल, सृष्टि, प्रिया देवी और कनिका का चयन हुआ। बैडमिंटन बालक वर्ग में प्रागुण कुमार, राजपूत उत्कर्ष सकलानी, वरुण तथा नैतिक कश्यप का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। बोच्चि खेल में बालिका वर्ग में कल्पना, पायल, दिया, करीना और कुशम लता का चयन हुआ। बोच्चि खेल में बालक वर्ग में अनिल, अमन, लक्ष्य मेहता तथा सूर्यांश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
फुटबॉल में सूर्यांश, ईशान, ईशान, नितेश और अभिषेक का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया।Ρ
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक श्री चंचल सिंह को इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके साथ श्री आर. यादव, श्री विजय चौधरी, श्री रोहित परमार, श्री रॉबिन राणा, श्री जितेंद्र तथा ड्राइंग मास्टर श्री कृष्ण चंद ने भी खेल गतिविधियों, बच्चों की व्यवस्थाओं एवं आयोजन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कोऑर्डिनेटर सुहरी गुलरिया एवं सुशील गुप्ता ने यह जानकारी दी।
