मंडी -2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर गांधी भवन प्रबन्धन कमेटी द्वारा स्वामी पूर्णानंद मेमोरियल आयुर्वेद चिकित्सालय, गांधी भवन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 150 के करीब लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
यह जागरूकता शिविर डॉ. अभिषेक कौशल के तत्वावधान द्वारा आयोजित किया गया। उसके उपरांत गांधी भवन मैनेजमेंट द्वारा कुष्ठ वृद्ध जनों में फल व रोटी का वितरण किया गया। यह गांधीवादी विचारधारा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। गांधी भवन मैनेजमेंट की श्री मति कृष्णा टंडन, आनंद कुमार, आकाश वर्मा, डॉ. अभिषेक कौशल, संजय, भारतभुषण भी मौजूद रही। उन्होंने सभा जनमानस से अनुरोध किया कि सभी गांधीवादी विचारधारा का अनुसरण करें। वह नौजवानों से आग्रह किया कि वह नशे से दूर रहे।
