मंडी-HRTC पथ परिवहन पैंशनर कल्याण संगठन,मण्डी ईकाई की मासिक बैठक रविवार को वरिष्ठ नागरिक भवन में के डी अवस्थी की अध्यक्षता में हुई ।जिसमें सर्व रोशन कटोच, देवी सिंह, बलवन्त सेन , लेख राज शर्मा ,पद्मनाभ, कश्मीर सिंह, मुंशी राम,नेक राम कटोच, यादविन्द्र शर्मा, दर्शन सिंह,व वीना देवी इत्यादि 80 के लगभग पैंशनरों ने भाग लिया। सर्वप्रथम नेत्र लाल Rt निरीक्षक के अकास्मिक निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी गई ।
तत्पश्चात बैठक में परिवहन मंत्री व प्रबंधन द्वारा षडयंत्र कर 5% DA से वंचित कर 9000 के लगभग पैंशनरों की अनदेखी पर रोष प्रकट किया गया और HRTC पैंशनर संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा 13-11-26 को शिमला मण्डल के पैंशनरों द्वारा रैली कर सरकार व प्रबंधन को 27-11-2026 को शिमला मुख्यालय घेराव के लिए नोटिस दिया गया। जिसमे मण्डी ईकाई के लगभग 300 पैंशनरों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी निर्णय लिया गया।
क्योंकि परिवहन मंत्री द्वारा पैंशनरों को केवल एक वर्ष से लम्बित 3% DA का ही भुगतान किया जबकि सेवारत कर्मचारियों को दिपावली के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा घोषित ही 5% DA भुगतान किया गया और वरिष्ठ नागरिकों व पैंशनरों से भेदभाव कर धोखा किया है। इस प्रकार परिवहन मंत्री की पैंशनर्स और कर्मचारियों में भेदभाव कर पैंशनरों का उत्पीडन कर वरिष्ठ नागरिको को सरकार के विरोध में सड़क पर उतरने पर मजबूर कर रहें हैं। मंडी इकाई के प्रधान अनूप कपूर व व महासचिव रोशन कटोच ने मुख्यमंत्री से अनुरोध/अपिल है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर HRTC पैंशनर को भी दिपावली के उपलक्ष्य में उनके द्वारा घोषित 5% DA भुगतान के आदेश जारी कर, भेदभाव को समाप्त कर न्याय करके अनुग्रहित करें। इसके साथ ही HRTC पैंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ लम्बित समस्यायों के समाधान हेतु , शिघ्र ही बैठक निर्धारित करें, क्योंकि आज 4 साल बाद भी अधिकतर समस्याएं जस की तस लम्बित हैं ,जैसे जनवरी 2026 के पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पैंशन व पैंशन लाभों का तुरन्त भुगतान, 50 व 30 Pay Matrix Level के आधार पर पैंशन का 2016 से पुनः संसोधन व एरियर भुगतान और 5,10,15 % पैंशन बृधि के एरियर भुगतान और सरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुरूप ही 70 वर्ष से अधिक आयु के HRTC के पैंशनरों को भी 2016 से संसोधित पैंशन एरियर का भुगतान के लगभग 700 करोड़ लम्बित है, परन्तु HRTC के 8500 के लगभग पैंशनरों को 2022 से आज दिन तक एरियर के नाम एक भी पैसा नहीं दिया गया है। परिवहन मंत्री के HRTC पैंशनरों के प्रति गैरजिम्मेदाराना व्यवहार, उपेक्षा और भेदभाव से ग्रस्त हो कर 27-11-2026 को मुख्यालय का घेराव करने के लिए प्रदेश भर के हजारों पैंशनर अडीग हैं, जिसकी पुरी जिम्मेवारी सरकार व प्रबंधन की होगी।
