मंडी-नगर निगम मंडी ने जन शिकायतों के निपटारे के लिए सीटीजन सेवा पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर अपनी शिकायतें लोग दर्ज कर सकते हैं। उन्हें 24 घंटे के अंदर नगर निगम निपटाने की पूरी कोशिश करेगा। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने स्वच्छ शहर स्मद्ध शहर अभियान के तहत समाधान शिविर आयोजित किया। यह बैठक वार्ड नंबर दो में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता महापौर नगर निगम वीरेंद्र भट्ट द्वारा की गई। इस मौके पर निगम के अनुभाग अधिकारी राकेश गुलेरिया,सहायक अभियंता नरेश कुमार व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। शिवर में इसके अलावा नगर निगम नौ सेवाएं की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करने जा रहा है। इस पर कार्य शुरू हो चुका है। लोग इन सेवाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकते हैं। इसमें व्यापार लाइसेंस, संपत्ति कर का भुगतान और रजिस्ट्रेशन, अनुमतियाँ होर्डिंग, कैनोपी, विज्ञापन आदि के लिए, पालतू कुता पंजीकरण, कचरा संग्रहण, सामुदायिक हॉल और मैदान की बुकिंग, नगर निगम से संबंधित शिकायतें, संपत्ति प्रबंधन व आर.डी.एफ. मॉनिटरिंग आदि सेवाएं ऑनलाइन शुरू की गई हैं। लोगों को इस बारे में जागरूक किया ताकि वह ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन माध्यम से इन सेवाओं का लाभ ले सकेें।
