सुभाष ठाकुर प्रेस क्लब मंडी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके साथ मोनिका ठाकुर उपाध्यक्ष, हंस राज सैनी सचिव और भगत सिंह गुलेरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वीरवार को प्रेस क्लब के चुनावों की प्रक्रिया लोकतांत्रिक ढंग से पूरी की गई। यह चुनाव, चुनाव अधिकारी बीआर कौंडल और सह चुनाव अधिकारी राज कलम की देखरेख में संपन्न है। 48 में से 46 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए भावी प्रतिनिधियों का चयन किया। अध्यक्ष पद पर मुनीष सूद और सुभाष ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ। मुनीष सूद को 20 और सुभाष ठाकुर को 26 वोट पड़े। सुभाष ठाकुर 6 वोटों से चुनाव जीत गए। उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला मोनिका ठाकुर और रजनीश हिमालयन के बीच हुआ। इसमें मोनिका को 26 और रजनीश हिमालयन को 20 वोट पड़े। मोनिका ठाकुर भी 6 वोटों से विजयी हुई। सचिव पद पर मुकाबला हंस राज सैनी और रूप लाल कौंडल के बीच हुआ। हंस राज सैनी को 29 जबकि रूप लाल कौंडल को 17 वोट पड़े। हंस राज सैनी 12 वोटों से चुनाव जीत गए। कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला भगत सिंह गुलेरिया और विनोद राणा के बीच हुआ। भगत सिंह गुलेरिया केा 24 जबकि विनोद राणा को 22 वोट पड़े। भगत सिंह गुलेरिया 2 वोटों से चुनाव जीत गए। अध्यक्ष चुने गए सुभाष ठाकुर ने कहा कि जो वादे उन्होंने चुनावों के दौरान किए थे उन्हें सभी चुने हुए प्रतिनिधियों के सहयोग से मिलकर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। 15 दिनों के भीतर प्रेस क्लब की वेबसाइट बनाई जाएगी और सोशल एक्टिविटी फंड जनरेट करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस फंड के माध्यम से विभिनन गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी और जरूरत पड़ने पर पत्रकारों की मदद भी की जाएसचिव हंस राज सैनी ने कहा कि प्रेस क्लब मंडी के भवन की तीसरी मंजिल का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। उसे पूरा करने के लिए 22 लाख की धनराशि की जरूरत है। सरकार के साथ मिलकर इस धनराशि को स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि भवन के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा किया जा सके। उपाध्यक्ष चुनी गई मोनिका ठाकुर ने कहा कि बतौर महिला वे महिला पत्रकारों के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। महिला पत्रकारों को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। जो भी त्यौहार हम मनाते हैं उन्हें प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के साथ मिलकर मनाया जाएगा क्योंकि यह भी हमारा ही परिवार है।
