पडोह में अपनी ही बंदूक बनी मौत ..
साफ़ सफाई करती बार खुब सिंह को लगी गोली, मौक़ा पर ही मौत
पडोह के नेहरा -जरल में 42 वर्षीय खुब सिंह की अपनी ही टोपी दार बंदुक से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुब सिंह हर बार की तरह अपनी लाइसेंसी टोपीदार बंदूक की साफ-सफाई अपने घर के पिछे बैठ कर कर रहा था। तभी अचानक बड़ा धमाका हुआ तो उसकी पत्नी घर से बाहर निकली, देखा तो उसके पति तड़प रहे थे। आवाज़ सुनते ही इस पास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। जब तक खुब सिंह को उठाने के लिए लोग आए उस से पहले ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए। पडोह पुलिस मौक़ा पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। बीडीसी सदस्य खेम चन्द ने बताया कि इस घटना ने एक परिवार को सखते में डाल दिया है। खुब सिंह बहुत ही निर्धन परिवार से हैं। उसके दो बेटे हैं। पिता शोभा राम पिछ्ले 10-11 वर्षों से पैरालाइज्ड है और बैड पर है। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है। जबकि एस एच ओ सदर देश राज ठाकुर ने बताया कि अभी जांच चल रही। स्पैशल टीम मौके पर आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
