मंडी : प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जंजैहली में नशा मुक्त हिमाचल अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान को लेकर मुझे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरित किया और आज आपके विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस जोश के साथ इसको आगे बढ़ाया है वो सराहनीय है। हिमाचल प्रदेश में कुछ सूंदर स्थानों में आपका क्षेत्र भी आता है। इस स्थान को पवित्र और नशे की बुराई से दूर रखने के लिए आज की संकल्प लें। मैं जहां भी गया नशे के खिलाफ मेरा साथ बच्चों, पंचायत प्रतिनिधि और महिला मंडलों ने दिया। मुझे मीडिया के सहयोग का भी आभार जताना है कि उनके साथ से आज ये एक बड़ी मुहिम बन गई है। मुझे आज खुशी है एक अब कई पंचायतें ये भी कहने लगी है कि जो मेरी पंचायत में नशा करता है तो उसे वो सरकारी लाभ नहीं देंगे जो बहुत अच्छा संदेश है। आज हमारी विधानसभा में इन विधायकों ने कानून बनाकर देश को दिखा दिया है कि हम नशे के खिलाफ हैं। नशे के खिलाफ अगर सरकार भी कोई और सख्त कारवाई करती है तो मैं साथ दूंगा। आज विपक्ष के विधायक एक मंच से ये संदेश दे रहे हैं तो सरकार भी अवश्य करेगी।
ये आज राजनीतिक बिंदू नहीं रह गया है। हिमाचल देवी देवताओं से भरा है। देवी देवताओं के सामने कोई नशा करता है तो वो बहुत बुरी बात है। मैं नेता प्रतिपक्ष के इस साहस की प्रशंसा करता हूँ कि इन्होंने देव समाज में कुछ बुराइयों का जिक्र किया है। ये प्रदेश जिस देव संस्कृति को लेकर दुनिया भर में प्रसिद्ध है वहां से ये बुराइयां हटाने के लिए भी जाना जाएगा तो कितना अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने भारतीय सेना को नमन करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में सिंदूर का बड़ा महत्व है। देश के नेतृत्व ने इस नाम से ऑपरेशन चलाकर दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है कि हमारे लिये सिंदूर का कितना महत्व है। पाकिस्तान सामने से कभी युद्ध तो कर नहीं सकता लेकिन आतंकवादियों को आगे कर हमें नुकसान पहुंचाने में लगा हुआ है। जिस देश की सेना का जनरल एक मिसाइल गिरते ही बंकर में छिप जाए उसका क्या हाल है दुनिया भी समझ चुकी है। पाकिस्तान नशे की सप्लाई कर हमारी नस्लों को बर्बाद करने पर तुला है। उसके खिलाफ अब हमें भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाकर पाकिस्तान को संदेश देना चाहिए कि हम तुम्हारे मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। नशे के खिलाफ माताओं की सबसे बड़ी भूमिका महत्वपूर्व है। अपने बच्चों पर नजर रखें और इस बुराई से दूर रखें। उन्होंने आह्वान किया कि यहां की सुंदरता को इसी बुराइयों से दाग न लगने देना। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए सेना के हौसले और जज़्बे को सराहा।
