मंडी-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला मंडी इकाई के कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।जिसमें एनएसयूआई के ” युवान : एक क्रांति , एक चुनौती ” अभियान को लॉन्च किया। इस अभियान के अंतर्गत एनएसयूआई पंचायत स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाएगी तथा युवाओं को जागरूक करेगी ।एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनित जसवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआई छात्रों व युवाओं को जागरूक करने के लिए समय पर अनेक कार्यक्रम चलाती रही है। इसी कड़ी में एनएसयूआई ने यह युवान कार्यक्रम लॉन्च किया है । उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले एनएसयूआई द्वारा प्रदेश स्तर पर संकल्प अभियान भी चलाया था। जिसके अंतर्गत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला मंडी के विभिन्न महाविद्यालयों व विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई तथा उन्हें जागरूक किया तथा इसके अंतर्गत अनेक खेल खुद प्रतियोगिताएं व जागरूकता रैलियां भी आयोजित की।उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में एनएसयूआई द्वारा युवान कार्यक्रम जिलास्तर पर लॉन्च किया जा रहा है । इसके अंतर्गत एनएसयूआई पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसयूआई के कार्यकर्ता विभिन्न पंचायतों व गांवों के स्तर पर युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें शिक्षा , रोजगार , नशा मुक्ति और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर जागरूक करेंगे तथा युवाओं को नशे से दूर रखने व जागरूक रखने के लिए अनेक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित करेंगे।
