मंडी शहर में बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों द्वारा एक संस्था के नाम पर कथित तौर पर उगाही की जा रही है। इस मामले को लेकर मंगलवार को नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने शहरवासियों से ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।दोपहर 12 बजे महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति ‘मानवता सेवा संस्थान’ के नाम पर दान और नकद राशि एकत्र कर रहे हैं। सूचना मिलने पर महापौर ने तुरंत मौके का दौरा किया और एक व्यक्ति को पकड़ा। उन्होंने बताया कि इस समूह में 8 से 9 लोग शामिल हैं, जिनमें महिलाएं भी हैं।महापौर ने इन संदिग्धों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे पहले पुलिस स्टेशन में जाकर अपना पंजीकरण करवाएं। वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने एक बार फिर शहर की जनता से अपील की है कि वे ऐसे अज्ञात व्यक्तियों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार का दान देने से पहले उनकी प्रामाणिकता की जांच करें।
