मंडी सेल्फी प्वाइंट की मरम्मत हुईः लोगों ने सीसीटीवी कैमरे और पुलिस गश्त की मांग की
Mandi-मंडी शहर के इंदिरा मार्केट की छत पर स्थित ‘आई लव यू’ सेल्फी प्वाइंट की मरम्मत कर दी गई है। एक महीने पहले दीपावली के दौरान शरारती तत्वों ने इसमें तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद अब इसे फिर से आकर्षक बना दिया गया है। हालांकि, तोड़फोड़ करने वाले शातिर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सेल्फी प्वाइंट बनने के बाद से दूर-दूर से लोग और पर्यटक यहां तस्वीरें खिंचवाने आते हैं। लेकिन, इसे 5-6 बार निशाना बनाया जा चुका है, जिससे मंडी के निवासी आहत हैं।इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा ने मरम्मत पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब तक यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाते और पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई जाती, तब तक सेल्फी प्वाइंट सुरक्षित नहीं है।नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मंगलवार दोपहर 12 बजे सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुष्टि की कि दीपावली पर हुई तोड़फोड़ के बाद इसकी मरम्मत की गई है। मेयर ने बताया कि भविष्य में यहां पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है, ताकि इसकी सुंदरता बनी रहे।
